3 सगी बहनों को हुआ एक ही शख्स से प्यार और रचा ली उससे शादी! जानें क्या हैं पूरा मामला

By: Ankur Sat, 05 Mar 2022 10:18:14

3 सगी बहनों को हुआ एक ही शख्स से प्यार और रचा ली उससे शादी! जानें क्या हैं पूरा मामला

शादी के रिश्ते में जब पति-पत्नी के बीच कोई वो आ जाए तो दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। हांलाकि कई लोग घर वाली और बाहर वाली के चक्कर में परेशान होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। हम बात करने जा रहे हैं अफ्रीकी देश कांगो की जहां एक शख्स ने 3 सगी बहनों से एकसाथ शादी की हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा ही हुआ हैं। जी हां, 32 साल के लुविजो (Luwizo) ने Natasha, Natalie और Nadege तीन सगी बहनों से एक साथ शादी की। हैरानी की बात तो यह हैं कि इसकी पेशकश इन्हीं बहनों ने की थी। लुविजो का कहना हैं कि यह फैसला उनके लिए बहुत कठिन था। मेरे माता-पिता को अभी तक नहीं समझ में आ रहा है कि मैंने ऐसा क्यों किया?

मिली जानकारी के मुताबिक़ लुविजो की मुलाकात सबसे पहले Natalie से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और बाद में वो उसकी अन्य दो बहनों के साथ भी रिलेशनशिप में आ गया। इस बारे में बात करते हुए लुविजो ने बताया कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उन्होंने शर्त रखी थी कि तीनों बहनों से शादी करनी होगी वो भी एक ही दिन।

दूसरी तरफ इस बारे में एक दुल्हन ने कहा कि जब हम तीनों बहनों ने लुविजो के सामने एक साथ शादी की शर्त रखी तो वो हैरान रह गया। हालांकि बाद में उसको हमारी ये शर्त माननी पड़ी। हम तीनों बहनें उससे बहुत प्यार करती हैं। इसी के साथ आगे दुल्हन ने बताया कि भले ही लोग तीन महिलाओं के लिए एक पति शेयर करना असंभव समझते थे, लेकिन हम तीनों बहनें बचपन से हर चीज शेयर कर रही हैं और अब पति भी शेयर करेंगी। आप सभी को बता दें कि लुविजो से शादी करने के बाद तीनों बहनें बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़े :

# Russia-Ukraine War: Google, Apple के बाद Samsung ने दिया रूस को तगड़ा झटका, बंद की अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई

# भारत में 24 घंटे में मिले कोरोना के 5,921 नए मामले, 11,661 मरीज हुए ठीक; 289 की मौत

# UP News: अयोध्या में DM आवास के बोर्ड का रंग बदलने के मामले में एक्शन, PWD इंजीनियर पर गिरी गाज

# ऑपरेशन गंगा: आज 11 फ्लाइट्स से 2,200 भारतीयों की होगी वतन वापसी, यूक्रेन के खार्किव और पिसोचिन में फंसे स्टूडेंट्स को निकालने के लिए बसें चलाएगी इंडियन एम्बेसी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com